Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

Bihar: मुंगेर में जिंदा महिला का मुत्यु प्रमाणपत्र जारी, मर्जी के खिलाफ शादी से नाराज थे पिता

बिहार में मुंगेर की संजना कुमारी ने पिछले साल परिवार की मर्जी के खिलाफ आनंद कुमार से शादी कर ली थी। दंपति को अहसास नहीं था कि इस शादी से संजना के पिता इतने नाराज होंगे कि वे ना सिर्फ बेटी को अस्वीकार करेंगे, बल्कि उसे म्यूनिसिपैलिटी के रिकॉर्ड में भी मरा हुआ घोषित कर देंगे। जब दंपति को ये बात सोशल मीडिया से पता चली तो वे हैरान रह गए।

नाराज दंपति ने उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जिन्होंने बिना जांच-पड़ताल किए मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया। अधिकारियों ने दंपति को भरोसा दिया है कि रिकॉर्ड में सुधार किया जाएगा और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से प्रमाणपत्र जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उपखण्ड अधिकारी राजीव रोशन ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि इनके पिताजी के द्वारा जो है, सो गलत सूचना दी गई है। और उसी सूचना के आधार पर जो यहां के नगर परिषद हवेली खड़गपुर के, माध्यम से वहां के वार्ड के द्वारा भी गलत जानकारी दे दी गई। यह प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया है। इस पूरी प्रकिया की जांच जो है सो हम फाइलों के माध्यम से करेंगे। और बहुत जल्दी इसमें जांच करके हम किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। और जो भी ऐसे दोषी व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस तरह का गलत कृत्य किया है, उनके विरुद्ध हम लोग पूरी तरह, जो वैधानिक कार्रवाई होती है, उसको करेंगे।"