Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

रामलला के साथ होंगे माता सीता के दर्शन

राम-सीता दोनों नाम एक दूसरे के बिना अधूरे हैं. भक्त भी अपनी भक्ति को सफल बनाने के लिए सीता-राम का नाम जप करते हैं. भक्ति और राम नाम से सराबोर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम की दिव्य मूर्ति की स्थापना हुई और भव्य समारोह का आयोजन भी किया गया. अब अयोध्या की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए माता सीता की प्रतिमा की स्थापना की तैयारी की जानी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आग्रह को रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ने स्वीकार कर लिया है और मंदिर के लिए विशेष स्थान को चिन्हित करने पर काम करेंगे.