Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. आम बजट से पहले आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 2:30 बजे संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक साल के कामकाज की समीक्षा के साथ आगे की योजना बताएंगी. वहीं, कल वह आम बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री सीतारमण कल यानी मंगलवार को रिकॉर्ड सातवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी.

संसद के मानसून सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट सहित कई विधेयक पेश किए जाएंगे. इसके साथ ही सत्र में NEET पेपर लीक मामले और रेलवे सुरक्षा जैसे मुद्दों पर INDIA गठबंधन ने सरकार को घरने की रणनीति बनाई है. इससे सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं. संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान 19 बैठकें होंगी.