Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

जम्मू में मानसून बारिश का कहर, आज सभी स्कूल बंद

जम्मू कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम संबंधी चेतावनी के बीच एहतियाती उपाय के तौर पर इस सप्ताह क्षेत्र के स्कूल बंद रहे। जम्मू के स्कूली शिक्षा निदेशक नसीम जावेद चौधरी ने आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए तथा छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, यह आदेश दिया जाता है कि जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल एक सितंबर (सोमवार) को बंद रहेंगे।’’ जम्मू कश्मीर में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।