Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

बिना OTP बताए भी उड़ सकते हैं अकाउंट से पैसे

दरअसल इन दिनों एक नया स्कैम सामने आ रहा है जिसमें स्कैमर्स को आपके अकाउंट को खाली करने के लिए किसी ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ रही है. इस नए मामले में स्कैमर आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स के जरिए आपके अकाउटं को खाली कर सकते हैं.

इस मामले को सही से ऐसे समझें- आधार का बायोमेट्रिक डिफॉल्ट तरीके से अनलॉक होता है, आपने जहां-जहां भी बायोमेट्रिक सबमिट किया है और वो गलती से लीक हो गया है तो आपके साथ स्कैम हो जाएगा. इसके लिए किसी स्कैमर को आपके अकाउंट से पैसे निकालने के लिए ओटीपी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.