Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मोगा में मनमोहन सिंह की प्रतिमा बना रहा है मूर्तिकार, दिवंगत पूर्व पीएम को कलात्मक श्रद्धांजलि

पंजाब के ढलकला गांव के मंजीत सिंह दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की प्रतिमा बना रहे हैं। उनकी मूर्ति मोगा के देश भगत पार्क में लगाई जाएगी। मंजीत सिंह ने बताया कि वे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने और उनके मूल्यों के सम्मान के लिए प्रतिमा बना रहे हैं।

मंजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि इस श्रद्धांजलि के जरिये मनमोहन सिंह की विरासत को संरक्षित किया जाएगा और आगे बढ़ाया जाएगा। मंजीत सिंह पहले भी स्वतंत्रता सेनानियों और दूसरे नेताओं की मूर्तियां बना चुके हैं। 

मनमोहन सिंह की मूर्ति मिट्टी से बनाई जा रही है। उम्मीद है कि ये मूर्ति महज 15 दिनों में बनकर तैयार हो जाएगी।