Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Operation Sindoor की सफलता के बाद Modi Govt की पहली कैबिनेट बैठक

मोदी 3.0 के कार्यकाल को 1 साल पूरा होने जा रहा है. आज ही के दिन चुनाव के नतीजे आए थे. वहीं 9 जून को पीएम मोदी ने अपने तीसरे टर्म के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. आज इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक शाम 5 बजे सुषमा स्‍वराज भवन में होने जा रही है. इस बैठक में सभी कैबिनेट और राज्‍य मंत्री मौजूद रहेंगे. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मोदी मंत्रिपरिषद की ये पहली बैठक है. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को 1 साल पूरा होने के साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल के कुल 11 वर्ष पूरे हो जाएंगे. ऐसे में इस बैठक को काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है.  

मंत्रिपरिषद की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. कुछ मंत्रालयों की ओर से अपने कामकाज के बारे में प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा. इसके अलावा जल शक्ति मंत्रालय और कुछ अन्य मंत्रालय भी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. जल शक्ति मंत्रालय के प्रेजेंटेशन में सिंधु नदी समझौता स्थगित किए जाने के बाद के हालात की जानकारी होगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री परिषद की पहली अहम बैठक होने वाली है. इस मीटिंग में सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों के प्रचार की रूपरेखा तैयार की जाएगी. यह बैठक शाम 5 बजे सुषमा स्वराज भवन में होगी.