क्या आप चलती-फिरती प्रयोगशाला की कल्पना कर सकते हैं, जो शहर भर में घूमघूम कर वास्तविक समय में प्रदूषण के स्रोतों का पता लगाए?
गुजरात के अहमदाबाद में ये काल्पनिक प्रयोगशाला सच हुई है। अहमदाबाद नगर निगम ने आईआईटीम कानपुर के साथ ATMAN, यानी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज फॉर मॉनिटरिंग एयर क्वालिटी इंडिकेटर्स - नाम की मोबाइल प्रयोगशाला वैन लॉन्च की है। इसे प्रदूषण की प्रमुख जगहों की पहचान करने और नुकसानदेह उत्सर्जन के सटीक स्रोतों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।
उन्नत सेंसर और निगरानी उपकरणों से लैस वैन प्रदूषकों को माप सकती है और उत्सर्जन पैटर्न का मूल्यांकन कर सकती है। साथ ही प्रदूषण फैलाने में धूल और उद्योगों या गाड़ियों के धुएं के यागदान को भी माप सकती है। अधिकारियों ने बताया कि ये पहल भारत के शहरों में साफ, स्मार्ट और टिकाऊ वातावरण बनाने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बेहतरीन योगदान का सबूत है।