Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गंगटोक में 'स्वच्छता सेवा अभियान' की शुरुआत     |   सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 74,315 पर, निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23,271 पर बंद हुए     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 95.94 के स्तर पर बंद हुआ     |   इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन     |  

'Mirzapur: The Movie' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, हिंदी वर्जन की कमाई 200 करोड़ के पार

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में हिंदी वर्जन से अब तक 203 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई कर ली है। इसके साथ ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ साल 2026 में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली चौथी हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार से बुधवार तक कुल 50.45 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद हिंदी वर्जन का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 203 करोड़ रुपये पहुंच गया।

दूसरे हफ्ते में फिल्म की दिनवार कमाई इस प्रकार रही:

  • शुक्रवार: 9.50 करोड़ रुपये

  • शनिवार: 13.30 करोड़ रुपये

  • रविवार: 13.10 करोड़ रुपये

  • सोमवार: 5.60 करोड़ रुपये

  • मंगलवार: 5.25 करोड़ रुपये

  • बुधवार: 3.70 करोड़ रुपये

फिल्म ने दूसरे हफ्ते के दौरान ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में फ्रेंचाइजी के कई प्रमुख कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आ रहे हैं।

  • पंकज त्रिपाठी- कालीन भैया

  • दिव्येंदु- मुन्ना भैया

  • अली फजल- गुड्डू पंडित

फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस संघर्ष में नए दावेदारों की एंट्री भी होती है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने Excel Entertainment के बैनर तले किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।