Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम, बारिश की संभावना

दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने तथा एक-दो बार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री होने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 रहा जो ‘संतोषजनक’ की श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।