Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी ) के अनुसार, दिल्ली रडार ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तीव्र बारिश की स्थिति जताई है. इसके अलावा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 19 अगस्त तक लगातार बारिश का संभावना है  राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से ही बारिश जारी है. आईएमडी ने दिन भर शहर में 'हल्की लगातार बारिश' की भविष्यवाणी की है. IMD ने 14 अगस्त को इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी.