Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

मेटा ने PM मोदी का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, बताया तकनीकी गलती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फेसबुक वीडियो को कुछ समय के लिए हटाए जाने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। मेटा (Meta) ने इस घटना पर सरकार से माफी मांगते हुए स्वीकार किया है कि वीडियो किसी नीति उल्लंघन की वजह से नहीं, बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण गलती से हट गया था।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही गड़बड़ी का पता चला, वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस पूरे मामले को हल्के में नहीं ले रही है, बताया जा रहा है कि इस मामले में मेटा के अधिकारियों को स्पष्टीकरण के लिए बुलाया जा सकता है।

मेटा की तरफ से बयान जारी करते हुआ कहा गया कि कंटेंट गलती से हट गया था और अब उसे पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। कंपनी ने इस घटना के लिए खेद भी जताया है। मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर यह वीडियो भारत में कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो गया था। बाद में प्रतिबंध हटने के बाद यह फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया।