Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

गुजरात के सापुतारा में मेघ मल्हार महोत्सव की शुरुआत

गुजरात में एक महीने तक चलने वाला मेघ मल्हार महोत्सव सोमवार से डांग जिले के हिल स्टेशन सापुतारा में शुरू हो गया है। इसका आयोजन गुजरात सरकार का पर्यटन विभाग करता 
है। इसका उद्देश्य राज्य के जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। 

महोत्सव की शुरुआत आदिवासी संगीत और नृत्य के साथ हुई। इसमें शिरकत करने वाले कलाकारों ने रंग-बिरंगे और पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले लोगों में कई विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। कुछ विदेशी पर्यटकों ने कहा कि वे भारत की 
चाय और बॉलीवुड फिल्मों से लगाव की वजह से यहां आए हैं। 

2009 में शुरू हुआ मेघ मल्हार महोत्सव हर साल होता है। इस साल ये महोत्सव 28 अगस्त तक चलेगा।