Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

उत्तराखंड उपचुनाव में प्रचार करेंगी मायावती, भतीजे आकाश आनंद को भी बनाया स्टार प्रचारक

बसपा ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर हो रहे उपचुनाव में बसपा प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा पार्टी के अन्य नेता भी चुनाव प्रचार करेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा। इस सीट से बसपा के टिकट पर सरवत करीम अंसारी विधायक चुने गए थे। अंसारी के निधन से यह सीट खाली हुई है। बसपा यहां पर काफी मजबूत मानी जाती है। पार्टी को लगता है कि अगर मेहनत की जाए तो दोबारा से यह सीट जीती जा सकती है।