Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

मथुरा: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने परिवार सहित बांकेबिहारी के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। इस मौके मंदिर सेवायतों के द्वारा पूजन अर्चन कराया गया। सेवायतों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रसादी पटका और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया है। बड़ा ही सौभाग्य का दिन है कि बांकेबिहारी की देहरी पर अपना माथा टेका है।

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई थी। दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए।