Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

शाहदरा की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की नेहरू गली ट्रैफिक लाइट के पास हुई। आग लगते ही दुकान से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।