Breaking News

बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में वोटर्स ने CM ममता पर लगाया धमकाने का आरोप     |   गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |  

Indirapuram स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने पांच फ्लोर के पांच फ्लैट्स को चपेट में ले लिया। इस आग का धुआं दो किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आज सुबह आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया। आग का रूप विकराल होने के चलते हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म बुलाया गया, तब जाकर आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका। 

बताया जा रहा है कि गौड़ ग्रीन एवेन्यू की नौवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते पांच फ्लोर तक फैल गई और पांच फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सुबह 10.30 बजे तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। माना जा रहा है कि अगले आधे घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा। इस बीच खबर है कि सभी प्रभावित फ्लैटों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

माना जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी जनहानि की कोई खबर नहीं है। सोसायटीवासियों में दहशत का माहौल है। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल गए हैं। अन्य फ्लैटों के लोग भी बाहर निकलकर सोसायटी में नीचे आ गए हैं।