Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

आगरा में वैवाहिक युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो गैंग ने वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां ऑटो गैंग ने एक वैवाहिक युवती को अपना शिकार बनाया है। महिला मूर्छित हालत में रेलवे के खंडहर आवास में मिली है। युवती के सिर पर गंभीर चोट का निशान है और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए हैं, जिससे सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवती इटावा की रहने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को सफेद रंग के ऑटो में आए दो लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।