Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

शादी, मारपीट और तलाक.… बिंदास पूनम पांडेय की दर्दनाक कहानी

खूब शोर शराबा और विवादों से गहरा नाता रखने वाली पूनम पांडे बेहद शांति से इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गईं. खुशमिजाज अंदाज और हमेशा चहकती रहने वाली पूनम की आवाज अब दोबारा फिर सुनने को नहीं मिलेगी. एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये दावा किया गया है कि पूनम पांडे अब नहीं रहीं. 11 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मी पांडे ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया. लेकिन बेबाक और बिंदास पूनम इस बात से पूरी तरह से वाकिफ थीं कि चमक-धमक की दुनिया में खुद की पहचान बनाना उनके लिए आसान नहीं होने वाला था.

बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि साल 2013 में पूनम ने एक्टिंग की दुनिया में कदम फिल्म “नशा” से नहीं बल्कि शॉर्ट फिल्म “द अनकैनी” से रखा था. पूनम हमेशा से हीरोइन बनना चाहती थीं. पूनम कई रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था. इस शो में उनका एक बार फिर उनका बेबाक अंदाज देखा गया था.