Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सेंसेक्स ने पहली बार लांघा 85 हजार अंक का स्तर, बाद में बिकवाली के दबाव में फिसला

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को उतार चढाव भरे कारोबार के दौरान करीब सपाट बंद हुए। इसके साथ ही मार्केट में चार दिनों से चल रिकॉर्ड तेजी थम गई। इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान निफ्टी ने पहली बार 26 हजार का स्तर पार किया और सेंसेक्स 85 हजार के पार चला गया। हालांकि 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 84,914 पर जबकि एनएसई निफ्टी एक अंक बढ़कर 25,940 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा बढत में रहे वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और टाइटन सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर, आईटी और ऑटो शेयरों ने बाजार की स्पीड को बढ़ाया लेकिन एफएमसीजी, पब्लिक सेक्टर के बैंक, रियलिटी और फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों ने बाजार को नीचे खींच लिया।

एशियाई बाजारों में सियोल का कोस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढत के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी मुनाफे के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 404 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।