Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मनु भाकर ने जगाई तीसरे पदक की उम्मीद, फाइनल में पहुंची स्टार निशानेबाज

पेरिस ओलंपिक में पहले से ही दो कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की मनु भाकर ने एक और पदक की आस जगा दी है. 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए मनु भाकर ने क्वालीफाई कर लिया है.

बता दे कि भारत ने शूटिंग में अब तक कुल तीन पदक जीते हैं, जिसमें मनु ने दो और स्वप्निल कुसाले ने एक पदक जीता है. अब देखना ये होगा कि मनु भाकर जीत की हैट्रिक लगा पाती है या नहीं.