Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Paris Olympic: मनु भाकर फाइनल में पहुंची, सांगवान 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट से हुए आउट

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर राइफल महिला मुकाबले में क्वालीफिकेशन में तीसरे नंबर पर रही, जिससे वो फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गईं। इससे पहले, सरबजोत सिंह क्वालीफिकेशन के बेहद करीब पहुंच गए थे।

मनु भाकर 580 प्वाइंट के कुल स्कोर के साथ तीसरे पोजिशन पर रहीं और फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही पेरिस खेलों में किसी मुकाबले के फाइनल में भारत की ये पहली एंट्री बन गई। 

मनु का फाइनल गेम रविवार को दोपहर 3:30 बजे होगा। रिदम सांगवान क्वालीफिकेशन राउंड में 15वें स्थान पर रहने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं। छह सीरीज में उनके स्कोर 97, 92, 97, 96, 95 और 96 रहे।