Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

Paris Olympics: मनु भाकर ने भारत के लिए निशानेबाजी में जीता पहला पदक, बनाया नया रिकॉर्ड

भारतीय शूटर मनु भाकर रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं। इस जीत ने पेरिस ओलंपिक खेलों में देश का खाता खोला और अपने निशानेबाजों के 12 साल के इंतजार को खत्म किया।

मनु भाकर ने रविवार को पेरिस में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। मनु कोरियाई किम-ये जी से पीछे रहीं, जिन्होंने सिल्वर मेडल जीता और गोल्ड मेडल उनके साथी देश की एथलीट ओह-ये जिन ने जीता। मनु ने फाइनल में 221.7 अंक हासिल कर भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में पहला पदक हासिल किया।