Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

Mann Ki Baat: 'मतदाता बनना जीवन का अहम पड़ाव, इसका जश्न मनाएं', मन की बात में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2026 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। आज मन की बात कार्यक्रम का 130वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस, मतदाता दिवस समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले 28 दिसंबर 2025 को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार रखे थे। मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से नागरिक, पीएम मोदी से अपने प्रश्न और सुझाव साझा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रेडियो, दूरदर्शन और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है। 

आज के मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं | दुनिया के हर कोने में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं | हर तरह की सांस्कृतिक तरंगता को बनाए रखने में हमारे भारतवंशी भाई-बहनों का अहम योगदान है। वो जहां भी है वहां अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं | इनमें तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है। इसके अलावा यहां तेलुगु और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोकस रहता है। 

साल 2026 के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “26 जनवरी को हम सभी ‘गणतंत्र दिवस’ का पर्व मनाएंगे। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था. 26 जनवरी का ये दिन हमें अपने संविधान निर्माताओं को नमन करने का अवसर देता है। आज 25 जनवरी का दिन भी बहुत अहम है। आज ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ है।