Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

बिहार चुनाव से पहले Manish Kashyap ने BJP से दिया इस्तीफा

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। फेमस यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का ऐलान कश्यप ने फेसबुक पर लाइव आकर किया। कश्यप ने 25 अप्रैल 2024 को पार्टी जॉइन की थी। पूर्व बीजेपी नेता ने कहा कि मैं अपने गांव गया और वहां पर लोगों से बात की इसके बाद मैंने यह निर्णय लिया है। मुझे बिहार और बिहारियों के लिए लड़ाई लड़नी है।

मनीष कश्यप ने आगे कहा कि मुझे लग रहा है कि पार्टी में रहकर मैं लोगों की आवाज नहीं उठा पाऊंगा। ऐसे में मैंने यह निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इस फैसले के लिए मजबूर किया गया। कुछ नेताओं ने मुझ पर महत्वाकांक्षी होने का आरोप लगाया। कश्यप ने कहा कि मुझे प्लेटफॉर्म की तलाश है। आप लोग बताइए कि क्या खुद की पार्टी खड़ी की जाए। हालांकि मैं इस स्थिति में नहीं हूं। मुझे किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए, अकेले या किसी के साथ।  बता दें कि मनीष कश्यप ने 28 मार्च का लाइव आकर इस्तीफा देने की बात कही थी। गुरुवार रात को उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरे यूट्यूब चैनल पर एफआईआर दर्ज की है। मैं शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा दूंगा।