Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

मणिपुर पुलिस ने UNLF के 4 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पामबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी सामने आई है। पुलिस नियंत्रण कक्ष की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चारों को शुक्रवार को जिले के चिंगमेइरोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

चारों गोलीबारी की घटना, नागरिकों पर हमला और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को काकचिंग जिले के तेजपुर आईवीआर से प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगगनबा) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया।

इसमें कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति जबरन वसूली गतिविधियों में शामिल था। हाल ही में मणिपुर के जिरीबाम जिले में रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने स्टेट पुलिस और सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया गया था। इस बंदूक हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मारा गया था।

सीआरपीएफ के जवान के सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया है। वहीं अन्य घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के काफिले पर भी आतंकियों ने हमला किया था।