Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मणिपुर राज्यपाल पद के लिए मनोनीत अजय कुमार भल्ला इंफाल पहुंचे, शुक्रवार को लेंगे शपथ

मणिपुर के राज्यपाल पद के लिए मनोनीत और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला गुरुवार को इंफाल पहुंचे। वो शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे। मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार राजभवन में भल्ला को मणिपुर के राज्यपाल के तौर पर शपथ दिलाएंगे। 

भल्ला का स्वागत मुख्य सचिव विनीत जोशी, पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। भल्ला को संघर्षग्रस्त मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यहां पिछले साल मई से मैतेई और कुकी जो समूहों के बीच समय-समय पर जातीय संघर्ष हो रहे हैं। 

भल्ला को सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। वो असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी हैं।