Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है। शीर्ष अदालत में यह याचिका 28 जनवरी को दायर की गई थी। ममता रविवार को दिल्ली पहुंचीं। सोमवार को शाम चार बजे उनका मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा कर सकती हैं। ममता के साथ पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। ममता की सोमवार को संसद भवन में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात करने की भी संभावना है।