Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम का राष्ट्रपति भवन में स्वागत

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे। अनवर इब्राहिम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे।

मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर ये अनवर इब्राहिम की पहली भारत यात्रा है। पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान भारतीय मजदूरों की भर्ती समेत कई समझौतों पर करार होने की उम्मीद है।

भारतीय मजदूरों की भर्ती को लेकर होने वाला समझौता अहम होगा क्योंकि भारत से मलेशिया में अवैध इमिग्रेशन और मानव तस्करी से दोनों दोशों की सरकारें परेशान हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अनवर इब्राहिम तीन दिन की भारत यात्रा पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का मंगलवार को साथ में लंच का भी कार्यक्रम है।