Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

खानजादी की बीमारी का मजाक उड़ाना ईशा मालवीय को पड़ा भारी

सलमान खान के गुस्से का शिकार होने के बाद ये पूरा हफ्ता ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट खानजादी के लिए मुश्किलों से भरा हुआ था. कई बार उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने साथी कंटेस्टेंट्स को ये समझाने की कोशिश की कि वो काफी समय तक बीमार थीं और आज भी उनकी पुरानी बीमारी की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कई घरवालों ने उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें ‘झूठा’ कहा. ईशा मालवीय ने उनकी बीमारी का कलर्स टीवी के इस रियलिटी शो में खूब मजाक उड़ाया.

ईशा के इस रवैये के बाद आज यानी शुक्रवार 1 दिसंबर को ‘वीकेंड का वार’ के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें करण जौहर का सामना करना होगा. खानजादी की मेंटल हेल्थ और उनकी बिमारी का मजाक उड़ाने की वजह से करण ईशा की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आएंगे. करण ने खुद हमेशा मेंटल हेल्थ जागरूकता (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस) के बारे में खुलकर बातें की हैं और यही वजह है कि ईशा को उनके गुस्से का शिकार होना पड़ेगा. आपको बता दें, इस पूरे हफ्ते ईशा के इस गलत रवैये को देखते हुए भी उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और रिंकू धवन ने उनका साथ दिया था.