Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

अजय देवगन की ‘मैदान’ के लिए मेकर्स ने कर डाला सिस्टम हैंग

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म मैदान को लेकर लंबे वक्त से चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. पिछले 4-5 सालों से ये फिल्म अटकी हुई थी. फिल्म की रिलीज डेट तो कई दफा सामने आईं, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. अब आखिरकार मैदान रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. ईद के मौके पर अजय देवगन अपनी फिल्म मैदान लेकर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म को अमित आर शर्मा ने डायरेक्ट किया है. हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर बात की.