Breaking News

MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा: सीएम मोहन यादव     |   चीन में भूस्खलन से कई घर दबे, 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह ले जाया गया     |   ‘पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार’, जालंधर की रैली में PM नरेंद्र मोदी ने कहा     |   अमेरिका जब तक हमले नहीं रोकेगा, तब तक ईरान-होर्मुज में शांति नहीं लौटेगी: IRGC     |   ‘गाजियाबाद विकास का सुशासन मॉडल, हर वर्ग तक डेवलपमेंट’, बोले CM योगी     |  

अमृतसर में नशीले पदार्थ के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, चार किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस को अमृतसर में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ और हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ कर छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अरिपियों के कब्जे से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की गई है। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल (एक ग्लॉक 9 मिमी व एक .30 बोर) बरामद की गईं।’’

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से शाह नामक पाकिस्तान स्थित अपने आका के संपर्क में थे। आरोपी खेमकरन और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे, जिसे पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम से भेज रहे थे और इन्हें अमृतसर क्षेत्र में भेजा जाना था।" अमृतसर के गेट इस्लामाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।