Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

असम में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ₹14.5 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 7 गिरफ्तार

असम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीभूमि और नगांव जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 14.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, "नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी तरह अडिग है। श्रीभूमि और नगांव पुलिस ने सफल अभियानों में 14.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।"

श्रीभूमि जिला पुलिस के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग अभियानों में 65,000 याबा टैबलेट जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) त्रिनयन भूयान ने बताया कि पहली कार्रवाई में कालिगंज क्षेत्र में छापेमारी कर 17,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पाथरकांडी क्षेत्र से 48,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सब्बीर उद्दीन, अब्दुल कादिर, जेहरुल इस्लाम और गुलजान हुसैन के रूप में हुई है। दूसरी ओर, खुफिया सूचना के आधार पर नगांव जिला पुलिस ने बोरघाट बाईपास रोड पर एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर 68 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखे गए मादक पदार्थ बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह वाहन सिलचर से जुरिया की ओर जा रहा था। जब्त किए गए मादक पदार्थों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।