Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

बद्रीनाथ दान-चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में BKTC अध्यक्ष का निजी सचिव प्रमोद नौटियाल

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने BKTC कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव आरोपी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से हिरासत में लिया है। देर रात की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को बद्रीनाथ थाने लाया गया, जहां उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस की और से अभी इस मामले में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

बदरी-केदार मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) की ओर से चढ़ावा चोरी और हेराफेरी के मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और आरोपी को देहरादून से हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

बता दें कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने अध्यक्ष कार्यालय में तैनात निजी सहायक प्रमोद नौटियाल के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है। बताया गया कि दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर 3 जुलाई 2026 को नौटियाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। बदरीनाथ मंदिर में दान-चढ़ावे की चोरी की शिकायतों की जांच के लिए उत्तराखंड सरकार ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई है। यह समिति पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस जांच का आदेश दिया गया था।

इस मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अध्यक्ष कार्यालय में तैनात निजी सहायक प्रमोद नौटियाल को तुरंत निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दान-चढ़ावे में गड़बड़ी की शिकायतों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।