Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा, कोसी नदी में पलटी नाव से 4 लापता

Bihar: दरभंगा जिले के किरतपुर क्षेत्र में कोसी नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मूंग की फसल तोड़ने खेत जा रहे लोगों से भरी एक छोटी नाव तरबारा स्पर के पास तेज धारा में असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल नौ लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुबौल और तरबारा गांव के महिला-पुरुष तथा बच्चे नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान कोसी नदी की तेज धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से नाव में सवार पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। नदी में लापता लोगों की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल डूबे लोगों की पहचान और उनके पते का सत्यापन किया जा रहा है।

कोसी नदी में आए इस हादसे ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।