Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

एटा में मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, सात झुलसे

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मुहर्रम के अंतिम जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक सैफ की मौत हो गई और 7 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जुलूस के दौरान करीब 15 से 18 फीट ऊंचा ताजिया अचानक एक तरफ झुककर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे के दौरान ताजिया में करंट उतरने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अलीगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सैफ को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।