Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, CM स्टालिन पीछे, उदयनिधि आगे, TVK का दबदबा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के सेल्वम डी करीब 300 वोटों से पीछे हैं। वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन टीवीके के वीएस बाबू से करीब 4011 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जो बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन भाजपा के साथ मैदान में है। डीएमके और कांग्रेस गठबंधन राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है।

टीवीके प्रमुख विजय इस चुनाव में एक बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी बढ़त का जश्न ‘व्हिसल पोडू’ गाने के साथ मना रहे हैं। विजय की एंट्री ने तमिलनाडु की राजनीति को त्रिकोणीय बना दिया है, जो पहले डीएमके और एआईएडीएमके के इर्द-गिर्द ही रहती थी। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एआईएडीएमके 64 सीटों पर और डीएमके 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा पीएमके 6 सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर और भाजपा 3 सीटों पर आगे है। फिलहाल मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे अभी घोषित नहीं किए गए हैं।