Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से परिवार के पांच बच्चों की मौत

बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये घटना बेनीपट्टी अनुमंडल के पतौना थाना क्षेत्र के केरवार गांव में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक (14), प्रशांत (12), सलोनी (10), रिंकू (10) और स्नेहा (9) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे।

बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शारंग पानी पांडेय ने बताया कि पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजन को आपदा राहत मदद से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।