Breaking News

लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत हृदयविदारक: CM सम्राट चौधरी     |   बिहार: लखीसराय के मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत     |   ऑटो चालकों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज, वेलफेयर बोर्ड की मांग     |   इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 53 हुई     |   NEET-UG पेपर लीक के बाद NTA की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ₹7.5 करोड़ का टेंडर आज खुलेगा     |  

तिरुचिरापल्ली मंदिर में बड़ा हादसा, छत गिरने से एक श्रद्धालु की मौत

तिरुचिरापल्ली के समयपुरम मारियम्मन मंदिर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में छत का एक हिस्सा गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह हादसा सन्नाथी स्ट्रीट मंडपम में हुआ, जहां दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रात में ठहरे हुए थे और सो रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

त्रिची जिला पुलिस के अनुसार, तंजावुर जिले की रहने वाली 32 वर्षीय नादिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों को आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की मदद से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही समयपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद सन्नाथी स्ट्रीट इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है।समयपुरम मारियम्मन मंदिर तमिलनाडु के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां पूरे साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं और सुबह पूजा-अर्चना के लिए रात में मंदिर परिसर में ही रुकते हैं।