Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, करीब 20 करोड़ की ड्रग्स जब्त

लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 19 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत की हाई-क्वालिटी 'हाइड्रोपॉनिक ड्रग्स' जब्त की है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बैंकॉक से वाराणसी आ रही फ्लाइट संख्या IX-215 से तस्करी कर लाया जा रहा था।

इस मामले में मुस्तैद अधिकारियों ने 6 थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। जांच के दौरान आरोपियों के ट्रॉली बैग में विशेष रूप से छुपाकर रखे गए ड्रग्स के 22 पैकेट बरामद हुए। पकड़े गए सभी विदेशी नागरिकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।