Breaking News

फलता री-पोलिंग: शाम 5 बजे तक 86.11 फीसदी मतदान     |   CBI ने हरियाणा सरकार के फंड में गबन के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की     |   PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, अमित शाह भी मौजूद     |   CBI ने हरियाणा सरकार के फंड में गबन के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की     |   पीएम मोदी की अध्यक्षता में थोड़ी देर में सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक     |  

टला बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक की शिकार हुई Air India की फ्लाइट

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2651 गुरुवार को लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक हादसे का शिकार हो गई। हालांकि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सामान्य तरीके से बाहर निकल गए। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि टेल-स्ट्राइक वह स्थिति होती है जब टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा जाता है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर विमान को विस्तृत जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसके चलते बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 रद्द कर दी गई है।

एयर इंडिया ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और बेंगलुरु में ग्राउंड स्टाफ सभी जरूरी सहायता प्रदान कर रहा है।एयरलाइन ने बयान में कहा, “इस घटना से हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया खेद जताती है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” एयर इंडिया के अनुसार, घटना की जांच नियामक अधिकारियों के साथ तय प्रक्रियाओं के तहत की जाएगी। फिलहाल जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पिछले महीने भी मुंबई से भोपाल जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI633 में तकनीकी खराबी की आशंका के चलते भोपाल में एहतियातन लैंडिंग कराई गई थी। उस दौरान भी सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे थे।