Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव संपन्न, 46 से 50 प्रतिशत हुआ मतदान

देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया।
अब तक 46 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है। एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में अपराह्न 3.30 बजे तक 41.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न 3:30 बजे तक सबसे अधिक 50.85 प्रतिशत मतदान कोल्हापुर में हुआ।

वहीं, शुरुआती आठ घंटे में मुंबई में 41.08 प्रतिशत, पुणे में 36.95 प्रतिशत, नागपुर में 41.23 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर में 43.67 प्रतिशत और नासिक में 39.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतों की गिनती शुक्रवार को पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होगी। अंतिम परिणाम शाम चार बजे तक आने की उम्मीद है।