Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने मुंबई में एक कैंटीन कर्मचारी को थप्पड़ मारा

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने बासी खाना परोसने पर मुंबई में विधायक हॉस्टल की कैंटीन के एक कर्मचारी को पर थप्पड़ और मुक्कों से पीटा।मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें परोसे गए खाने की गुणवत्ता खराब थी और वे इस  मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान उठाएंगे। ये घटना ‘आकाशवाणी एमएलए’ हॉस्टल में हुई। विधायक की दंबगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में विधायक संजय गायकवाड़ कैंटीन संचालक को फटकार लगाते हुए, बिल के भुगतान से इनकार करते हुए और ‘बिलिंग काउंटर’ के पास कर्मचारी को थप्पड़ और मुक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी सफाई में गायकवाड़ ने कहा, ‘‘मैंने दो-तीन बार पहले भी खाने की खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। लेकिन इस बार तो भोजन बिल्कुल खराब था। मैं ये मुद्दा विधानसभा के मौजूदा सत्र में जरूर उठाऊंगा।’’

मंगलवार रात को गायकवाड़ ने विधायक हॉस्टल के कैंटीन से खाना मंगवाया था। जब उनके कमरे में दाल और चावल पहुंचा, तो वे बासी और बदबूदार लगा। उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक गायकवाड़ सीधे कैंटीन पहुंचे और वहां जो उन्होंने किया वो वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है। चश्मदीद के अनुसार, विधायक खराब खाने को लेकर बेहद गुस्से में थे और उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी कहा कि वे इस खाने का बिल न चुकाएं।