Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बारामती में आमने-सामने पवार फैमिली, चाचा अजित पवार से भतीजे युगेंद्र की है टक्कर

Maharashtra Assembly Polls: बारामती विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के पुणे की 21 सीटों में से एक है। ये सीट 1967 से पवार परिवार का गढ़ रही है। शरद पवार ने इस सीट से छह बार जीत हासिल की थी और इसके बाद उन्होंने इस सीट की बागडोर अपने भतीजे अजित पवार को सौंप दी थी। उसके बाद से 1991 से अजित पवार इस सीट से जीत रहे हैं। इस बार अजित पवार का मुकाबला अपने भतीजे और शरद पवार वाली एनसीपी के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है। युगेंद्र पवार फैमिली की चौथी पीढ़ी के नेता हैं।

इस साल यह दूसरा मौका है जब बारामती में पवार परिवार के दो सदस्य चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अजित पवार ने अपनी चचेरी बहन और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा था। सुप्रिया सुले ने आसानी से सुनेत्रा को हरा दिया था। 

लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए अजित पवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनका दावा है कि इस बार उनकी ही जीत होगी। युगेंद्र पवार को दादा शरद पवार का समर्थन है। उन्हें भरोसा है कि वो अपने चाचा को चुनाव हरा देंगे। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा भी लगातार प्रचार में जुटी हैं। पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए वो लगातार वोटरों से मिल रही हैं।

महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले का कहना है कि बारामती में परिवार के लोगों की नहीं विचारधारा की लड़ाई है। बारामती के कुछ वोटरों का मानना है कि अनुभव की कमी के चलते युगेंद्र का पलड़ा थोड़ा कमजोर है। कुछ वोटरों का ये भी कहना है कि चूंकि शरद पवार का हाथ अब अजित पवार के साथ नहीं है, इसलिए उनकी राह आसान नहीं है

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होनी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।