Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

कोटा में मध्य प्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या, जेईई की तैयारी कर रहा था युवक

राजस्थान के कोटा जिले में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर अपने कमरे में आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो पिछले साल मई से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। वह यहां विज्ञान नगर पुलिस थाने के अंतर्गत डकनिया इलाके में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक कमरे में रहता था।

यह प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के केंद्र कोटा में 24 घंटे के भीतर छात्र द्वारा आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले, राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय छात्र नीरज ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश मीना ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक (20) ने अपने पीजी स्थित कमरे में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।