Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भोपाल ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में मध्य प्रदेश को बड़ी कामयाबी, कुल 30.77 लाख करोड़ रुपये का आया निवेश

Madhya Pradesh: भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 ने मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास के एक नए युग की नींव रखी है। भोपाल में हुआ दो दिवसीय शिखर सम्मेलन बेहद सफल साबित हुआ। इसमें 30.77 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया और पूरे राज्य में 21.40 लाख नौकरियों की उम्मीद पैदा हुई।

5 हजार से ज्यादा बी2बी बैठकें और 600 बिजनेस-टू-गवर्नमेंट इंटरैक्शन कई सेक्टर में नए अवसरों को अनलॉक करने में कामयाब रहे। 26.61 लाख करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें अडाणी समूह और एनटीपीसी जैसे कॉर्पोरेट दिग्गजों ने रिन्यूएबल एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर निवेश का वादा किया। अडाणी ग्रुप ने 2.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है जो किसी निजी समूह की ओर से सबसे बड़ा कमिटमेंट है।

मध्य प्रदेश में निवेश प्रमुख क्षेत्रों को बदलने के लिए तैयार है जिसमें औद्योगिक विकास के लिए 8.61 लाख करोड़ रुपये, रिन्युएबल एनर्जी के लिए 5.72 लाख करोड़ रुपये और माइनिंग इंडस्ट्री के लिए 3.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शहरी विकास को 1.97 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा, जबकि पर्यटन को 68 हजार करोड़ रुपये का बढ़ावा मिलेगा। विकास को रफ्तार देने के लिए राज्य प्रति उड़ान सब्सिडी के साथ विमानन कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है। इससे पूरे मध्य प्रदेश में यात्रा करना पहले के मुकाबले और आसान हो जाएगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के साथ, मध्य प्रदेश ने न केवल निवेश को आकर्षित किया है, बल्कि ऐसी साझेदारियां भी बनाई हैं जो दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देंगी।