Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

यौन उत्पीड़न मामले में विधायक राहुल ममकूटाथिल हिरासत में

कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को यौन उत्पीड़न के एक मामले में शनिवार देर पलक्कड़ से हिरासत में लिया गया। उन्हें रविवार सुबह यहां एक पुलिस शिविर में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पथनमथिट्टा जिले की एक महिला की शिकायत के बाद पलक्कड़ के विधायक के खिलाफ हाल में यौन उत्पीड़न का तीसरा मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ इसी तरह के दो अन्य मामलों की तफ्तीश कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस ताजा मामले की छानबीन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

ममकूटाथिल पलक्कड़ के एक होटल में ठहरे हुए थे और उन्हें देर रात हिरासत में लेकर पथनमिट्टा लाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी बाद में दर्ज होने की संभावना है। केरल उच्च न्यायालय ने इससे पहले ममकूटाथिल को पहले मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था, जो एक महिला से बलात्कार और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोपों से संबंधित है। दूसरे मामले में, तिरुवनंतपुरम की एक सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। इन आरोपों के बाद कांग्रेस ने ममकूटाथिल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।