Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

Jharkhand: विधायक कमलेश सिंह ने छोड़ा NCP का साथ, बीजेपी में हुए शामिल

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। हुसैनाबाद से विधायक सिंह ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कमलेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया।