Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

13 जुलाई को होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना नहीं है। लखनऊ उत्तर से विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम कानपुर रोड पर होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों ने लोकार्पण तिथि की पुष्टि की है।

एनएचएआइ ने 4700 करोड़ रुपये की लागत से 63 किलोमीटर लंबे छह लेन के एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू होने से लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक का दबाव करीब 70 प्रतिशत कम हो जाएगा। वहीं, इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर लोक निर्माण विभाग की एनएच शाखा ने 890 मीटर लंबा फ्लाईओवर 108 करोड़ की लागत से बनाने का काम शुरू कर दिया है।