Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Haryana: गुरुग्राम में पब के बाहर हुआ कम तीव्रता का विस्फोट, हिरासत में संदिग्ध

हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार तड़के सेक्टर 29 में एक नाइट क्लब के बाहर कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि बम फेंकने वाले एक संदिग्ध को मौके पर पकड़ लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विस्फोट में एक स्कूटर जल गया और बार के साइनबोर्ड को नुकसान हुआ।

घटना सुबह करीब सवा पांच बजे हुई जब आरोपित सचिन ने नशे की हालत में ह्यूमन नाइट क्लब में दो 'सुतली बम' फेंके। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित की और भी बम फेंकने की योजना थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश के बाद, बम निरोधक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। अधिकारी ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपित के पास से दो जिंदा 'सुतली बम' और एक देशी हथियार बरामद किया।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही, गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट और स्वाट टीमें भी मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित से फिलहाल पुलिस की अपराध शाखा और एसटीएफ पूछताछ कर रही।